WTC Points Table: न्यूजीलैंड ने सीरीज जीतकर टॉप-2 की ओर बढ़ाए कदम, इंग्लैंड टीम की हालत खस्ता
नई दिल्ली, जून 29 -- WTC 2025-27 Updated Points Table: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड ने सोमवार को मेजबान इंग्लैंड को आखिरी टेस्ट में 160 रनों से धूल चटाई। न्यूजीलैंड ने नॉटिंघम में 373 रनों का टारगेट दिया था। इंग्लैंड की दूसरी पारी आखिरी दिन 51.2 ओवर में 212 रनों पर ढेर हुई। इस मैच के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र की अंक तालिका में टीमों के स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, न्यूजीलैंड को जीत प्रतिशत अंकों का लाभ मिला है और उसने टॉप-2 की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। कीवी टीम फिलहाल तीसरे पायदान पर है और खाते में 72.22 अंक हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने मौजूदा चक्र में छह टेस्ट में से चार जीते हैं जबकि एक में हार झेली और एक ड्रॉ रहा।इंग्लैंड टीम की हालत खस्ता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.