बेंगलुरु, नवम्बर 24 -- भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया के जीत हासिल करने में नाकाम रहने पर बयान दिया है। वेंकटेश प्रसाद ने टीम चयन और रणनीति पर सवाल उठाया है, जिसके कारण भारत जीत नहीं पाया। 720 रन बनाकर भी मैच ड्रॉ रहा। उन्होंने सोमवार को कहा कि इस नतीजे से भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। वेंकटेश प्रसाद ने अपनी आलोचना में भारत की 20 विकेट लेने में नाकामी को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी टीम को इसी समस्या के कारण नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भारतीय टीम के रुख को जरूरत से ज्याद...