WTC फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकता है भारत? श्रीलंका पर जीत से जागी उम्मीदें
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- श्रीलंका को गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रनों से धूल चटाने के बाद भारत की WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ी है। टीम इंडिया के खाते में फिलहाल 53.33 प्रतिशत अंक है, अगर भारत को इस बार फाइनल में जगह बनानी है तो कम से कम 60 प्रतिशत अंक का आंकड़ा पार करना होगा। टूर्नामेंट का इतिहास रहा है कि 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक रहने वाली टीमें टॉप-2 में फिनिश करती है और फाइनल उन्हीं टीमों के बीच खेला जाता है। बता दें, टीम इंडिया ने पहले दो WTC चक्र में लगातार फाइनल में जगह बनाई थी। पहली बार उन्हें न्यूजीलैंड से तो दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल हुआ था, जिसमें अफ्रीकी टीम जीतकर इतिहास रचने में कामयाब रही थी। यह भी पढ़ें- ड्रॉ होते-होते बचा IND vs SL पहला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.