नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- WPL 2027 Auction Live Streaming: वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के पांचवें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आज होना है। ये ऑक्शन कब और कहां आयोजित होगा, जबकि आप इस ऑक्शन को कैसे लाइव देख पाएंगे? इसके बारे में आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। 146 खिलाड़ी ऑक्शन में उपलब्ध हैं, जिनमें ज्यादा से ज्यादा 27 खिलाड़ियों को ही खरीदा जाएगा, क्योंकि इतने ही स्लॉट इन मिनी ऑक्शन के लिए हैं। इनमें से 20 खिलाड़ी भारतीय होंगे और 7 खिलाड़ी विदेशी चुने जा सकते हैं।WPL 2027 Auction कब और कहां आयोजित होगा? वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के पांचवें सीजन का मिनी ऑक्शन आज यानी बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा। कोच्चि में इसका आयोजन होना है।WPL 2027 Mini Auction कितने बजे शुरू होगा? डबल्यूपीएल के 2027 के सीजन के लिए मिनी ऑक्शन भारतीय ...