नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी में ज्यादातर टीमों के पास ज्यादा राशि मौजूद नहीं थी। यूपी वॉरियर्स की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में उतरी थी और सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। यूपी ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू को खरीदने के लिए नीलामी की सबसे बड़ी बोली लगाई। सोफी को यूपी की टीम ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि भारतीय हरफनमौला स्नेह राणा को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। यह भी पढ़ें- यूपी वॉरियर्स फुल स्क्वॉड, WPL 2027 नीलामी में लगाई सबसे बड़ी बोली अनुभवी स्पिन गेंदबाज मोलिन्यू का नीलामी में आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स ने आक्रामक बल्लेबाज किरण नवगिरे को 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। दो बार की डब्ल्यूपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी उन्ह...