नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- WPL 2027 Auction बुधवार 28 अक्टूबर 2027 को कोच्चि में संपन्न हुआ। ये मिनी ऑक्शन था, जहां कुछ ही खिलाड़़ियों पर बोली लगनी थी। इस ऑक्शन में टूर्नामेंट की पांचों टीमों ने अपनी-अपनी टीम फाइनल कर ली है। मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में 6 खिलाड़ियों को खरीदा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 4 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। वहीं, यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 8 खिलाड़ी खरीदे। आरसीबी ने सिर्फ 4 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इसके अलावा गुजरात जायंट्स ने सिर्फ 3 खिलाड़ियों को खरीदा। इस तरह कुल 25 खिलाड़ी ही ऑक्शन में बिके। इनमें 7 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन पर बोली लगी। वुमेंस प्रीमियर लीग में टीमों को ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी रखने की इजाजत है। 5 में से 3 टीमों ने 18-18 खिलाड़ी अपने साथ जोड़े हैं, जबकि 2 टीमें 17-17 खिलाड़ियों के साथ ट...