नई दिल्ली, जनवरी 14 -- WPL 2026 Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के 2026 के सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपना दूसरा मैच जीत लिया है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी विराजमान है। मुंबई इंडियंस RCB के सिंहासन को हिला नहीं सकी है, जो पहले दो मैच जीतने के बाद 4 अंकों के साथ टॉप पर है। इतने ही अंक मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के खाते में भी हैं, लेकिन फिर भी RCB दोनों से ऊपर है, क्योंकि स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम का नेट रन रेट मुंबई इंडियंस और गुजरात की टीम से बेहतर है। मुंबई इंडियंस 3 में से 2 मैच जीतकर तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम के खाते में 4 अंक भी हो गए हैं, लेकिन नेट रन रेट आरसीबी का बहुत ज्यादा बेहतर है। मुंबई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.