नई दिल्ली, जनवरी 2 -- महिला प्रीमियर लीग 2025 की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 2026 सीरीज के लिए अपनी जर्सी को लॉन्च कर दिया है। जर्सी में मुंबई की छाप साफ दिख रही है। फ्रेंचाइजी के मुताबिक इस जर्सी को मुंबई शहर और यहां के लोगों से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। जिस तरह टीम शहर को प्रतिबिंबित करती है, उसी तरह जर्सी भी रोजमर्रा की मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रही है। हमेशा चलती हुई और हमेशा खेलती हुई। जर्सी ब्लू कलर की है जिसमें कुछ हिस्सा गोल्डन और कोरल का है। जर्सी का कोर थीम विकेट पल्स है। जर्सी के आगे और पीछे का हिस्सा ब्लू है जो लोकल ट्रेन से लेकर समंदर की लहरों तक मुंबई के सतत चलते रहने से प्रेरित है। ये कभी न धीमी होने वाली मानसिकता दिखाती है जो मुंबई और मुंबई इंडियंस दोनों की पहचान है। जर्सी में गोल्ड कलर आत्मविश्वास और निरंतरता का प्रतीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.