नई दिल्ली, जनवरी 6 -- भारत की विश्व कप विजेता महिला टीम की स्टार जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि उन्हें कप्तानी में मजा आता है और भविष्य में भारत की कप्तानी का मौका मिले तो वह पूरे मनोयोग से उसे स्वीकार करेंगी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्व कप 2025 जीता था जिसमें जेमिमा ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। अब वह शुक्रवार से शुरू हो रही महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की कप्तान होंगी। डीसी 10 जनवरी को नवी मुंबई में डब्ल्यूपीएल के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।'देश की कप्तानी करना मेरे लिए.' जेमिमा ने कहा, ''मुझे हमेशा से कप्तानी में मजा आता है। मैंने अपने प्रदेश की टीम की कप्तानी की है और चैलेंजर ट्रॉफी में भी। मुझे लगता है कि कप्तानी की अतिरिक्त ज...