मुंबई, जनवरी 7 -- हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को कहा कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) और उनकी टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) ने उनके भीतर जीत की मानसिकता भरी, जिसका इस्तेमाल उन्होंने भारतीय महिला टीम को वनडे विश्व कप 2025 जिताने में किया। डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस को दो खिताब दिला चुकीं हरमनप्रीत ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने प्रतिस्पर्धा में अलग सोच के साथ उतरने में उनकी मदद की। हरमनप्रीत ने डब्ल्यूपीएल 2026 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''मेरा मानना है कि मैं जहां भी जाती हूं, जीत के बारे में ही सोचती हूं क्योंकि भागीदारी तो हम बरसों से कर रहे हैं। लेकिन जीत की सोच के साथ उतरने और उस दिशा में काम करने से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। डब्ल्यूपीएल ने मेरे भीतर बहुत कुछ बदला है खासकर सोच बदली है।'' यह भी पढ़ें...