वडोदरा, जनवरी 21 -- खराब फॉर्म से जूझ रही गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मैच में बृहस्पतिवार को यूपी वॉरियर्स का पलड़ा भारी होगा जबकि प्लेऑफ के बाकी दो स्थानों के लिये मुकाबला कड़ा हो गया है। पूर्व चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू पांचों मैच जीतकर क्वालीफाई कर चुकी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर सभी के लिये रास्ते खुले रखे हैं। मुंबई, यूपी, दिल्ली और गुजरात के चार अंक हैं लेकिन नेट रनरेट के आधार पर वॉरियर्स गुजरात से ऊपर हैं। गुजरात लगातार तीन हार के बाद सबसे नीचे है लेकिन पहले चरण में उसने यूपी वॉरियर्स को हराया था। सत्र के पहले मैच में गुजरात ने 207 रन बनाने के बाद वॉरियर्स को आठ विकेट पर 197 रन रोक दिया था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को चार रन से हराया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच...