नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- दिल की सेहत का ध्यान रखने के लिए किसी एक दिन कुछ अच्छा कर लेना काफी नहीं होता। हम रोज क्या खाते हैं, कितना चलते-फिरते हैं, कितनी नींद लेते हैं और अपनी सेहत पर कितना ध्यान देते हैं, इन सबका असर दिल पर पड़ता है। कई बार शरीर में बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल बिना किसी खास परेशानी के भी बना रहता है। इसलिए रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ आसान आदतों को जगह देना जरूरी है। वर्ल्ड हार्ट डे से पहले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ग्यांती आरबी सिंह ने ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताया, जिन्हें रोज की जिंदगी में अपनाना मुश्किल नहीं है।1. खाने में इन चीजों को दें ज्यादा जगह डॉक्टर के अनुसार, दिल की सेहत का ध्यान रखने की शुरुआत खाने से की जा सकती है। कोशिश करें कि खाने में सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, मेवे और बीज ज्यादा शामिल हों। वह...