World Environment Day: पानी की बर्बादी रोकना चाहते हैं? बच्चों को ऐसे सिखाएं इसकी अहमियत
नई दिल्ली, जून 5 -- बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने आसपास देखते हैं। अगर घर में पानी की बर्बादी होती है, तो उन्हें यह सामान्य लगने लगता है। वहीं अगर माता-पिता छोटी-छोटी बातों में पानी बचाने की आदत अपनाते हैं, तो बच्चे भी उसे जल्दी सीख लेते हैं। आज के समय में पानी की कमी एक बड़ी चिंता बनती जा रही है। ऐसे में बच्चों को शुरू से ही पानी की अहमियत समझाना बेहद जरूरी है। विश्व पर्यावरण दिवस इस दिशा में एक अच्छी शुरुआत करने का मौका देता है। यह सिर्फ पानी बचाने की बात नहीं है, बल्कि बच्चों में जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का भी एक तरीका है। कुछ आसान उपायों से आप इस आदत को उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना सकते हैं।खुद उदाहरण बनें बच्चे सबसे ज्यादा अपने माता-पिता की नकल करते हैं। अगर आप ब्रश करते समय नल बंद रखते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.