नई दिल्ली, अगस्त 11 -- ICC Mens Cricket World Cup 2027 के लिए वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम डायरेक्ट एंट्री नहीं कर पाई है। लगातार तीसरी बार टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी है। हैरानी की बात यह है कि कैरेबियाई टीम दो बार की विश्व चैंपियन है, लेकिन पिछले करीब एक दशक से टीम की हालत बहुत ज्यादा खराब रही है। 2023 के विश्व कप में तो टीम खेल भी नहीं पाई थी, जबकि 2019 में टीम क्वालीफायर्स के जरिए एंट्री पा सकी थी। अब सवाल ये है कि सीधे टीम को विश्व कप 2027 के लिए जगह नहीं मिली तो आगे का रास्ता क्या होगा? इसका जवाब आपको इस स्टोरी में मिल जाएगा। 1975 और 1979 में ODI वर्ल्ड कप की चैंपियन रही वेस्टइंडीज की टीम को अगर 2027 के वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना है तो इसके लिए अब उन्हें क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलना होगा। आपको बता दें, ...