World Cup 2027 की तैयारी के लिए BCCI बना रही खास प्लान, साउथ अफ्रीका से चल रही है बात
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- World Cup 2027 के ज्यादातर मैचों की मेजबानी साउथ अफ्रीका को करनी है और टीम इंडिया भी अपने लगभग सभी मैचों को साउथ अफ्रीका में ही खेलने वाली है। यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई इस मेगा इवेंट की तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से एक खास मांग कर रहा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 से 6 मैचों की वनडे सीरीज खेले। उस सीरीज से टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता कर ले। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ एक ODI सीरीज आयोजित कराने के लिए बात कर रहा है, जो 2027 वर्ल्ड कप के लिए एक अच्छी तैयारी होगी। इसके पीछे की वजह यह भी है कि टीम इंडिया ने 2024 में T20I सीरीज के लिए साउथ अफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.