नई दिल्ली, जून 17 -- Women's T20 World Cup 2026 Points Table: डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की लगातार दूसरी हार मिली है। कीवी टीम पहले दो मैच हारकर खुद को मुश्किल में डाल चुकी है, जहां से सेमीफाइनल में पहुंचना अब न्यूजीलैंड के लिए काफी मुश्किल होगा। न्यूजीलैंड को पहले मैच में वेस्टइंडीज से हार मिली थी, जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका ने कीवी टीम को धराशायी किया। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम अपने ग्रुप में अब पांचवें स्थान पर खिसक गई है। इंग्लैंड की टीम का इस ग्रुप में शीर्ष पर कब्जा है। ग्रुप ए में कोई भी बदलाव 16 जून के मैचों के बाद नहीं हुआ, क्योंकि कोई भी मुकाबला इस ग्रुप का मंगलवार को शेड्यूल नहीं था। वहीं, ग्रुप बी के दो मुकाबले खेले गए। इनमें से एक मैच में न्यूजीलैंड को हार मिली, जबकि एक अन्य मैच में इंग्...