Women's T20 World Cup: आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन को हराया
नई दिल्ली, जून 14 -- ICC Women's T20 World Cup 2026 का चौथा मुकाबला शनिवार को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ये मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से हरा दिया। ग्रुप बी का यह मैच काफी शानदार रहा। शेमैनी कैम्पबेल ने दमदार पारी कैरेबियाई टीम के लिए खेली और अपनी टीम का टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज कराया। शेमैनी 90 रनों की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। वैसे तो आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए सिर्फ 4 ही रन चाहिए थे, क्योंकि 19वें ओवर में 10 रन बनाकर वेस्टइंडीज ने मैच को अपनी ओर मोड़ लिया था, लेकिन फिर भी नतीजा आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर जाकर निकला। पहली गेंद पर दो रन जरूर शेमैनी कैम्पबेल ने बना दिए, लेकिन अगली गेंद खाली रही और तीसरी गेंद पर लेग बाई का एक रन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.