नई दिल्ली, मार्च 8 -- महिला दिवस पर हम महिलाओं के हक, समानता, सम्मान की बातें तो खूब करते हैं लेकिन उनके स्वास्थ्य की चिंता करना भूल जाते हैं। महिलाओं का स्वस्थ रहना भी जरूरी है। अगर घर की औरतें बीमार हो जाएंगी, तो घर भी बीमार सा फील करता है और कई काम रुक जाते हैं। ज्यादातर महिलाएं घर के साथ ऑफिस का काम भी आजकल देखती हैं और ऐसे में उन्हें अपने लिए समय नहीं मिलता। महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सिर्फ उनकी नहीं बल्कि घर के बाकि सदस्यों जैसे उनके बेटे, पति, बेटी की भी होनी चाहिए। वैसे तो औरत कुछ भी कर सकती हैं लेकिन अपने हेल्थ के प्रति ज्यादातर औरतें काफी लापरवाह होती हैं। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं, तो इस महिला दिवस पर खुद से एक वादा करें। आपको खुद को रखना है फिट और फाइन, इसके लिए आपको करना होगा रोजाना योगा और हेल्दी रखनी होगी डाइट। अब ड...