नई दिल्ली, मई 29 -- अमेरिकी शेयर मार्केट में गुरुवार, 28 मई को बेंगलुरु की IT कंपनी विप्रो के एडीआर (अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट) में तेजी का भयंकर तूफान देखने को मिला। एक समय यह तेजी 20 फीसदी तक पहुंच गई, जो अक्टूबर 2008 के बाद कंपनी के यूएस-लिस्टेड शेयरों में एक दिन की सबसे बड़ी छलांग है। पिछले दस कारोबारी सेशन में से आठ में इस एडीआर ने बढ़त दर्ज की है। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को छुट्टी होने की वजह से विप्रो के घरेलू शेयर इस घोषणा पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दे पाए। आज इसका असर घरेलू शेयर मार्केट में देखने को मिल सकता है। दरअसल, कंपनी ने सर्विसनाउ के साथ अपनी साझेदारी के विस्तार का ऐलान किया, जिसने निवेशकों का भरोसा तेजी से बढ़ाया। बता दें बुधवार को घरेलू शेयर मार्केट में विप्रो के शेयर 201.70 रुपये पर बंद हुए थे।सर्विसनाउ के साथ साझेदा...