नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Wipro Q2 result: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने सितंबर तिमाही (Q2FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व (रेवेन्यू) 24,752.7 करोड़ रुपये रहा। यह जून तिमाही के 24,478.6 करोड़ रुपये से 1.1% अधिक है। वहीं, पिछले साल की इसी तिमाही के 22,697.3 करोड़ रुपये के मुकाबले इसमें 9.0% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के 3,356.3 करोड़ रुपये से 4.7% घटकर 3,199.7 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, सितंबर 2025 के 3,262.4 करोड़ रुपये के मुकाबले इसमें 1.9% की गिरावट आई है।क्या कहा कंपनी ने? विप्रो के मुताबिक, सितंबर तिमाही में आईटी सर्विस कैटेगरी ने 261.15 करोड़ डॉलर का राजस्व कमाया जो जून तिमाही की तुलना में 0.1 प्रतिशत कम और सालाना आधार पर 0.3 प्रतिशत अधिक है। वि...