नई दिल्ली, फरवरी 23 -- WI vs ZIM LIVE Score: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 255 रनों का असंभव टारगेट दिया है। वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 254 रन जुटाए। यह टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 34 गेंदों में सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। रोवमैन पॉवेल (35 गेंदों में 59) के बल्ले से अर्धशतक निकला। पॉवेल और हेटमायर ने तीसरे विकेट के लिए 122 रनों की दमदार साझेदारी की। शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में नाबाद 31 रन बटोरे। रोमारियो शेफर्ड ने 21 और जेसन होल्डर ने 13 रनों का योकदान दिया। ब्रैंडन किंग (9) और कप्त...