नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- IND vs WI 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार, 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले वेस्टइंडीज की टीम में एक धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री हुई है। इस बल्लेबाज ने वनडे सीरीज के दौरान भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई थी। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि लेफ्टी बल्लेबाज आमिर जंगू हैं। 3 मैच की सीरीज में आमिर जंगू ने एक शतक समेत कुल 239 रन बनाए थे और वह वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। उन्हें चोटिल ज्वेल एंड्रयू की जगह वेस्टइंडीज की टी20 टीम में बतौर कवर खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गयया है। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को मौका देने से क्यों कतरा रहे हैं गौतम गंभीर? खुद बताई वजहज्वेल एंड्रयू को तीसरे वनडे के दौरान लगी थी चोट ज्वेल एंड्रयू क...