गाजियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद के वैशाली में रहने वाली मंजू नयाल देश की पहली महिला थ्री स्टार अंतरराष्ट्रीय कुराश रेफरी बन गई हैं। अप्रैल में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय रेफरी परीक्षा में उन्हें सफलता प्राप्त हुई। उज्बेकिस्तान में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा का बुधवार की रात रिजल्ट आया, जिसमें मंजू नयाल ने सफलता प्राप्त कर वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। परीक्षा में दुनिया भर के रेफरियों ने भाग लिया था। इंटरनेशनल कुराश एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर रवि कपूर के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मंजू नयाल ने यह उपलब्धि हासिल की। यह मुकाम हासिल करने वाली वह भारत की पहली महिला थ्री स्टार कुराश रेफरी बन गई हैं। मंजू नयाल कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभाकर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। मंजू नया...