नई दिल्ली, मार्च 25 -- राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल गया है। हालांकि, आईपीएल 2026 टीम पुरानी ओनरशिप के अंडर ही खेलेगी। आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी डील हो चुकी है। हालांकि, वह डील जल्द ही टूट भी गई थी, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स 1.6 बिलियन यूएस डॉलर में बिकी और इस तरह आईपीएल की किसी भी टीम की वैल्यूएशन सबसे ज्यादा हो गई, लेकिन कुछ ही घंटों के बाद खबर आ गई कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी भी बिक गई है और उसकी वैल्यूएशन 1.78 बिलियन यूएस डॉलर है। ऐसे में आरआर की डील दूसरे नंबर पर आ गई। हालांकि, जिस शख्स ने राजस्थान रॉयल्स पर इतना पैसा लगाया है, उसके बारे में भी जान लीजिए। वो हैं कल सोमानी। कल सोमानी, US में रहने वाले बिजनेसमैन हैं, जो राजस्थान रॉयल्स के रिकॉर्ड ब्रेकिंग $1.63 बिलियन के एक्विजिशन के पीछे ड्राइविंग फोर्स के तौर पर उभरे ...