नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों बड़े चेहरों अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने बाद 35 वर्षीय अजिंक्य शिंदे चर्चा में आ गए हैं। वह जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन का नया चेहरा बनकर उभरे हैं। शिंदे को जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन के अगले चरण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिजीत दीपके की तरह वह भी पूर्व में आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए बेंगलुरु से दिल्ली आए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया था। हालांकि, दीपके ने हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद एक वीडियो मैसेज जारी कर घोषणा की कि अजिंक्य शिंदे दिल्ली में प...