नई दिल्ली, जुलाई 30 -- भारतीय टेक कंपनी Zoho ने अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Arattai के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट का मकसद यूजर्स को पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद चैटिंग एक्सपीरियंस देना है। कंपनी ने ऐप में Aadhaar Verification, नए Privacy Features और बेहतर Security Controls जैसे कई फीचर्स जोड़े हैं। आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल और पहचान छिपाकर होने वाले साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में Zoho का यह कदम लोगों को फर्जी और स्पैम अकाउंट से दूर रहने में मदद करेगा। Zoho Arattai में आया Aadhaar Verification फीचर Zoho Arattai अब यूजर्स को अपनी पहचान वेरीफाई करने के लिए Aadhaar Verification का ऑप्शन दे रहा है। यह फीचर पूरी तरह Optional है। यानी जो यूजर चाहें, वही अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं। वेरिफिकेशन पूरा होन...