नई दिल्ली, जून 1 -- वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक जरूरी फीचर आने वाला है। कंपनी का नया फीचर यूजर्स की प्राइवेसी को बेहतर करेगा। इस फीचर की मदद से यूजर वॉट्सऐप पर आने वाले अनचाहे मेसेजेस को ब्लॉक कर सकते हैं। पिछले साल खबर आई थी कि वॉट्सऐप ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए पिन सपोर्ट वाला अडवांस्ड यूजरनेम फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर को फोन नंबर की बजाय वॉट्सऐप अकाउंट को एक यूनीक यूजरनेम से कम्यूनिकेट करने का ऑप्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है। अब कंपनी यूजरनेम से जुड़ा एक ऑप्शनल पिनकोड फीचर लाने की तैयारी कर रही है। नया फीचर आने के बाद आपको मेसेज भेजने वालों को पहले सही पिन एंटर करना जरूरी होगा। सही पिन के बिना आपको कोई मेसेज नहीं भेज पाएगा। यह फीचर अभी डिवेलप किया जा रहा है।WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट इसी बीच WABetaInfo की एक रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.