नई दिल्ली, जुलाई 29 -- WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए कॉलिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। Meta की ओनरशिप वाले इस लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अब WhatsApp Web पर सीधे Audio और Video Calling शुरू की है। खास बात यह है कि यूजर्स को ब्राउजर के जरिए कॉल करने के लिए अलग से WhatsApp Desktop ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही कंपनी ने Call Transfer, Waiting Room, QuickHD Video और Noise Suppression जैसे फीचर्स भी पेश किए हैं। इन नए अपडेट्स का मकसद अलग-अलग डिवाइस पर WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कॉलिंग को ज्यादा बेहतर बनाना है। WhatsApp के मुताबिक, Web Calling की सुविधा धीरे-धीरे दुनियाभर के यूजर्स के लिए आने वाले हफ्तों में मिलने लगेगी। यह भी पढ़ें- Bank of Baroda डाटा लीक: डार्क वेब पर ऐसे प...