नई दिल्ली, जुलाई 23 -- WhatsApp चलाने में अब डबल मजा आने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वॉट्सऐप ने फीचर्स के एक नए बैच की घोषणा की है, जो रोजमर्रा के कामों को आसान बन देंगे। नए फीचर्स से आईपैड पर चैट करने, अपना पसंदीदा गाना शेयर करना और गाड़ी चलाते समय टेक्स्ट मैसेज का जवाब देना आसान हो जाएगी। लेटेस्ट अपडेट अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर नए फीचर्स लाता है, जैसे आईपैड के लिए मोस्ट अवेटेड स्टैंडअलोन सपोर्ट, स्टेटस पर म्यूजिक शेयर करने का एक आसान तरीका, कार में बेहतर फंक्शनैलिटी और नए पीडीएफ एडिटिंग टूल लाता है। रोलआउट पहले ही शुरू हो चुका है, हालांकि कुछ फीचर्स को सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं वॉट्सऐप पर आ रहे नए फीचर्स पर...आईपैड के लिए आया स्टैंडअलोन ऐप, म्यूजिक शेयर करना आसान हुआ अब तक, iPad पर ...