नई दिल्ली, अगस्त 5 -- WhatsApp ने अपने ग्रुप चैट एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने Polls को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाया है, साथ ही @all Mention और मौजूदा ग्रुप से नया ग्रुप चैट बनाने जैसी सुविधाएं भी शामिल कर दी हैं। इन अपडेट्स का मकसद बड़े और एक्टिव ग्रुप्स में बातचीत को आसान, मैनेज्ड और ज्यादा इफेक्टिव बनाना है। सबसे बड़ा बदलाव WhatsApp Polls में देखने को मिलेगा। अब यूजर्स किसी Poll के लिए एक तय Deadline सेट कर सकेंगे। तय समय पूरा होते ही Poll अपने-आप बंद हो जाएगा और उसके बाद कोई नया वोट रजिस्टर नहीं किया जा सकेगा। यह फीचर उन ग्रुप्स के लिए खास तौर पर उपयोगी होगा जहां किसी मीटिंग, ट्रिप या अन्य फैसले को तय समय के अंदर लेना जरूरी होता है। इसके अलावा Poll बनाने वाला यूजर उसे पोस्ट करने के बाद कुछ समय...