WhatsApp पर सब हो जाएगा Bubble की तरह 'गोल-गोल', खुश कर देगा नया डिजाइन
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- WhatsApp पर आने वाले फोटो, वीडियो और मैसेज बुलबुले (Bubbles) की तरह गोल-गोल दिखेगा। खबर है कि वॉट्सऐप iPhone यूजर्स के लिए एक नए डिजाइन वाला चैट इंटरफेस रोलआउट कर रहा है। इस अपडेट में मैसेज बबल्स को ज्यादा गोल आकार दिया गया है और बातचीत के दौरान फोटो, वीडियो और GIF के दिखने के तरीके में बदलाव किए गए हैं। यह नया डिजाइन iOS के लिए वॉट्सऐप बीटा वर्जन 26.29.10.70 में देखा गया है। फिलहाल यह कुछ TestFlight यूजर्स के लिए उपलब्ध है, हालांकि ऐप स्टोर पर मौजूद स्टेबल वर्जन इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों को भी यह मिल सकता है। वॉट्सऐप ने इस नए डिजाइन के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही इसे बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराने के लिए कोई समय-सीमा बताई है। खैर, यह नया डिजाइन काफी चर्चा में है, तो चलिए जानते हैं इसमें क्या अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.