नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- WhatsApp तेजी से प्लेटफॉर्म को नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। अब खबर है कि WhatsApp कुछ Android बीटा यूजर्स के साथ 'शेड्यूल मैसेज' नाम के धांसू फीचर की टेस्टिंग कर रहा है और आने वाले हफ्तों में यह ज्यादा यूजर्स तक पहुंच सकता है। इस फीचर से यूजर्स मैसेज लिख सकेंगे, लिंक शेयर कर सकेंगे और फोटो या वीडियो को बाद में भेजने के लिए शेड्यूल कर सकेंगे, ताकि उन्हें मैन्युअली ऐसा न करना पड़े। उम्मीद है कि यह फीचर इंडिविजुअल और ग्रुप चैट, दोनों में काम करेगा, भले ही भेजने वाले का डिवाइस ऑफलाइन हो। यूजर्स शेड्यूल किए गए मैसेज के जाने से पहले उन्हें चेक या डिलीट भी कर सकेंगे। चलिए डिटेल में बताते हैं इस फीचर के बारे में सबकुछ...वॉट्सऐप एंड्रॉयड पर शेड्यूल्ड मैसेज जारी कर रहा है वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबासाइट ...