नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- WhatsApp यूजर्स के लिए अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को मैनेज करना जल्द आसान हो सकता है। कंपनी Android ऐप में एक नए Call Screening फीचर पर काम कर रही है। इसकी मदद से ऐप अनजान नंबर से आने वाली कॉल का जवाब अपने आप देकर कॉल करने वाले से पूछ सकता है कि वह किस वजह से फोन कर रहा है। इसके बाद यूजर को उसके जवाब का टेक्स्ट दिख सकता है। इसे पढ़कर यूजर तय कर सकेगा कि कॉल उठानी है या उसे अनदेखा करना है। यह फीचर Android ऐप के लिए डेवलप किया जा रहा है। हालांकि, अभी यह शुरुआती डेवलपमेंट फेज में है। इसे अभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है। नए फीचर के आने से बाद अनजान कॉल से परेशान यूजर्स के लिए क्या बदलेगा? कई बार WhatsApp पर ऐसे नंबरों से कॉल आती हैं, जिन्हें यूजर ने अपने फोन में सेव नहीं किया होता। इनमें किसी डिलीव...