नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- WhatsApp तेजी से अपने प्लेटफॉर्म को नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है, ताकि उसके यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके और उन्हें किसी अलग ऐप पर न जाना पड़े। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को फोटो और वीडियो को उनकी ओरिजिनल क्वालिटी में भेजने की सुविधा देगा। यूजर्स ड्रॉइंग एडिटर से क्वालिटी तय कर सकेंगे। यह फीचर केवल उन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, जिन्होंने वॉट्सऐप Plus सब्सक्राइब किया है। कैसे काम करेगा यह फीचर, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...कंपनी कर रही फीचर की टेस्टिंग वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वॉट्सऐप एक ऐसे तीसरे क्वालिटी ऑप्शन पर काम कर रहा है जो यूजर्स को ओरिजनल क्वालिटी में मीडिया फाइल्स शेयर करने की सुविधा देगा...