WhatsApp पर इन्वेस्टमेंट गुरु बनकर ठग रहे साइबर अपराधी; निवेश से पहले पढ़ लें राजस्थान पुलिस की ये चेतावनी
जयपुर, जुलाई 11 -- राजस्थान में ऑनलाइन निवेश (इन्वेस्टमेंट) के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी को देखते हुए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आम लोगों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने आगाह किया है कि साइबर अपराधी अब देश की प्रतिष्ठित वित्तीय कंपनियों के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर लोगों को निवेश का लालच दे रहे हैं। खासतौर पर Paytm Money और Nuvama AMC जैसी कंपनियों के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की जा रही है।सोशल मीडिया विज्ञापनों से बिछाया जा रहा जाल अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) विजय कुमार सिंह ने बताया कि साइबर ठग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य माध्यमों पर आकर्षक विज्ञापन चलाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इन विज्ञापनों में "फ्री स्टॉक एनालिसिस", "स्पेशल इन्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.