नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है, ताकि यूजर्स को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जा सके। अब, वॉट्सऐप ने ऐप में एक और काम का फीचर जोड़ दिया है, जो यूजर्स के बहुत काम आने वाला है। खबर है कि कंपनी ने वॉट्सऐप के एंड्रॉयड ऐप में एक नया 'मेंशन और रिप्लाई' फिल्टर जोड़ दिया है, जो उन सभी ग्रुप चैट की लिस्ट दिखाता है, जहां किसी ने यूजर को मेंशन कर मैसेज किया हो या किसी ने उनके भेजे मैसेज का जवाब दिया हो। हालांकि, यह फिल्टर ऑप्शनल है, और यूजर्स इसे आसानी से अलग लिस्ट मेनू में ले जा सकते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कि कैसे काम करेगा यह फिल्टर और सबसे पहले किन यूजर्स को मिलेगा.वॉट्सऐप लाया 'मेंशन और रिप्लाई' फिल्टर वॉट्सऐप के नए फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में इस फ...