नई दिल्ली, जुलाई 15 -- WhatsApp के फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और जरूरी चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादातर लोग Cloud Backup का सहारा लेते हैं। अब WhatsApp से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक कंपनी जल्द ही Chat Backup के लिए पेड Cloud Storage प्लान लॉन्च कर सकती है। WhatsApp ऐसे यूजर्स के लिए एक्स्ट्रा क्लाउड स्टोरेज उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है, जिनका बैकअप बार-बार फुल हो जाता है या जिन्हें ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होती है। यानी भविष्य में यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से एक्स्ट्रा स्टोरेज खरीद सकेंगे। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में बताया जा रहा है और अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। WhatsApp का नया Cloud Backup प्लान ये है WhatsApp एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है, जिसमें यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त Cloud ...