नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- WhatsApp तेजी से अपने प्लेटफॉर्म को नए-नए फीचर्स से अपडेट कर रहा है। रीडिजाइन किए गए बॉटम नेविगेशन बार की टेस्टिंग के बाद, अब वॉट्सऐप एंड्रॉयड पर चैट बार के लिए एक नए लुक पर काम कर रहा है। इस बदले हुए लेआउट में, वॉट्सऐप 'सेंड' बटन को चैट बार के अंदर ले आएगा और टेक्स्ट इनपुट को ऊपर की तरफ रखेगा। वॉट्सऐप अभी दो अलग-अलग डिजाइनों की टेस्टिंग कर रहा है, ताकि यह तय किया जा सके कि इनमें से किसे रिलीज किया जाए। वॉट्सऐप के नए-नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर..वॉट्सऐप एक नए डिजाइन वाले चैट बार पर काम कर रहा है वॉट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के लिए इंटरफेस को बेहतर बनाने पर काम करता रहता है। बॉटम नेविगेशन बार एकमात्र एलिमेंट नहीं है जिसे ...