नई दिल्ली, जुलाई 10 -- WhatsApp के Username फीचर को लेकर चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। Meta ने इस फीचर को लेकर केंद्र सरकार के नोटिस का जवाब सौंप दिया है। सरकार ने हाल ही में WhatsApp को नोटिस जारी कर इस फीचर पर कई सवाल पूछे थे। सरकार की चिंता है कि अगर यूजर्स मोबाइल नंबर की जगह Username से चैट करेंगे, तो इससे ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी पहचान और साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। Meta ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि जब तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत पूरी नहीं हो जाती, तब तक भारत में Username फीचर रोलआउट नहीं किया जाएगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत बनी रहेगी और Username केवल एक अतिरिक्त पहचान के रूप में काम करेगा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले WhatsApp ने Username फीचर का ...