नई दिल्ली, अगस्त 26 -- लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर हमारी प्राइवेट बातें, फोटो, वीडियो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स शेयर होते हैं। ऐसे में अकाउंट की प्राइवेसी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। WhatsApp में कुछ ऐसे सिक्योरिटी फीचर्स मौजूद हैं, जिन्हें ऑन करके आप अपनी चैट और अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं। हम आपको ऐसी ही तीन सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको तुरंत ऑन कर लेनी चाहिए।ऑन करें Chat Lock अगर आपके फोन का पासकोड किसी दूसरे व्यक्ति को पता है, तो भी कुछ निजी चैट को अलग से सुरक्षित रखा जा सकता है। WhatsApp का Chat Lock फीचर चुनिंदा चैट को एक अलग लॉक्ड फोल्डर में रखता है। इन चैट के नोटिफिकेशन में भी मैसेज की जानकारी छिपाई जा सकती है। इसे ऑन करने के लिए WhatsApp में जिस चैट को सेफ करना है, उसे खोलें और प्रोफाइल/चैट ...