WhatsApp का बड़ा प्राइवेसी फीचर! अब टेक्स्ट मैसेज भी एक बार देखने के बाद हो जाएगा गायब
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- WhatsApp यूजर्स के लिए कंपनी एक ऐसा फीचर ला रही है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। अब WhatsApp पर भेजे जाने वाले नॉर्मल टेक्स्ट मैसेज को भी 'View Once' के तौर पर भेजा जा सकेगा। यानी सामने वाला व्यक्ति मैसेज को सिर्फ एक बार ओपेन करके पढ़ पाएगा और उसे बंद करते ही वह मैसेज दोबारा नहीं दिखेगा। फिलहाल यह विकल्प Android के चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट की जा रही है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp ने Android बीटा वर्जन 2.26.45.6 में View Once Text Messages फीचर को रोलआउट करना शुरू किया है। हालांकि यह सुविधा अभी सभी बीटा यूजर्स को नहीं मिली है। WhatsApp इसे कई फेज में रोलआउट कर रहा है और आने वाले हफ्तों में ज्यादा बीटा यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद है।टेक्स्ट के लिए भी View Once फीचर WhatsApp में View Once फीचर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.