नई दिल्ली, जून 24 -- अगर आपको कभी किसी अनजान नंबर से ऐसा मैसेज मिला है जिसमें भेजने वाले ने खुद को आपका कोई जानने वाला बताया हो, तो आप अकेले नहीं हैं और WhatsApp भी यह बात जानता है। यह प्लेटफॉर्म अब एक नया सिक्योरिटी फीचर ला रहा है जो यूजर्स को किसी अनजान नंबर के साथ चैट खोलने से पहले ही एक वॉर्निंग दिखाता है। इससे उन्हें किसी संभावित स्कैमर से बात करने से पहले रुककर सोचने का मौका मिलता है। वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स हैं और इसलिए अब हैकर लोगों को निशाना बनाने के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों को सेफ रखने के लिए और धोखाधड़ी से बचाने के लिए वॉट्सऐप तेजी से अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट कर रही है।ऐसे काम करेगा नया फीचर वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, यह नया फीचर Android और iOS दोनों पर रोलआउट किया जा रहा...