नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- सोने की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों ने इस साल त्योहारी और शादी की खरीद पर असर डाला है। जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की सोने की मांग सालाना आधार पर 29 प्रतिशत घटकर 162.5 टन रह गई। यह छह साल का निचला स्तर है। इसी के साथ पूरे 2026 में भारत की सोने की मांग करीब 650 टन रहने का अनुमान जताया गया है। यह भी कोविड के बाद सबसे निचला स्तर होगा। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि डिमांड में गिरावट के पीछे केवल महंगाई है या पीएम मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील? बता दें कुछ महीने पहले पीएम मोदी की आम जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने, सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। WGC की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश में सोने की कुल मांग 229.8 टन रही थी। हालांकि, मांग की मात्रा घटने के बा...