नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- West Bengal Bypoll Live: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर वोटिंग जारी है। इसी बीच एजेयूपी चीफ हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी के बाद रेजीनगर सीट पर तनाव का माहौल न गया। बंगाल की इन दोनों सीटों पर उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावड़ी और असम की नागावं में लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस तरह आज कुल 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।नंदीग्राम और रेजीनगर में कड़ी सुरक्षा मंगलवार को होने वाले मतदान में कुल 2,66,419 मतदाता 323 मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 79 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। चुनाव आयोग ने मतदान में किसी भी तरह की बाधा रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। नंदीग्राम में केंद्रीय ...