Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल एक शानदार कांसेप्ट पर बनी फिल्म है जो ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रही है। अहमद खान ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है जो पहले एक्शन फिल्म बागी 2 डायरेक्ट कर चुके हैं। इस बार वो कॉमेडी से कमाल कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार उनकी फिल्म में पूरे 34 एक्टर्स की लंबी कास्ट है और हर कोई अपने रोल के साथ न्याय करता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म की कमाई की बात करें तो आलिया भट्ट की अल्फा को टक्कर देते हुए वेलकम टू द जंगल दूसरे हफ्ते के वीक डेज में सधी हुई कमाई कर रही है। फिल्म ने कुल 120 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।फिल्म का 12 दिन का कलेक्शन अक्षय कुमार की फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार यानी 12 वें दिन 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ज्यादा शोज के साथ भी 4 करोड़ से ज्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.