नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Weekly Horoscope July 2026: जुलाई का दूसरा सप्ताह ग्रहों की चाल के लिहाज से खास रहने वाला है। 6 जुलाई को सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं 7 जुलाई को बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, आत्मविश्वास और ऊर्जा का ग्रह माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, कारोबार, नौकरी, पढ़ाई और बातचीत का कारक माना जाता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का बदलाव सभी 12 राशियों पर असर डाल सकता है। कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह नए मौके लेकर आ सकता है, तो कुछ लोगों को अपने काम और खर्च में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी।सूर्य और बुध का बदलाव क्यों माना जा रहा है खास? सूर्य हर महीने अपनी स्थिति बदलते हैं। इस बार उन्होंने पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश किया है। ज्योतिष में इस नक्षत्र को नई शुरुआत, सीखने और आगे ...