नई दिल्ली, अगस्त 16 -- Weekly Government Jobs 2026 List: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सप्ताह नए अवसरों का पिटारा लेकर आया है। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में बैंकिंग, रेलवे, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में 27,000 से अधिक खाली पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। 10वीं पास, आईटीआई (ITI), 12वीं पास, ग्रेजुएट और एमबीबीएस (MBBS) डिग्री धारक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी सरकारी करियर की तलाश में हैं, तो इस सप्ताह की टॉप 5 सरकारी भर्तियों के बारे में जरूर पढ़ें।Sarkari Teacher Bharti 2026: कर्नाटक शिक्षक भर्ती 2026 कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में 15,000 शिक्षक पदों (GPT, AM, PST, PET आदि) पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अ...