नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- Wednesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्मों का जलवा देखने को मिल रहा है। इस लिस्ट में 'टॉक्सिक', 'आवारापन 2', 'इरुमुडी' और 'विश्वनाथ एंड सन्स' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। थिएटर में रिलीज होते ही ये फिल्में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी में हैं। ऐसे में इन फिल्मों का वीकडेज पर क्या हाल रहा आइए जानते हैं। बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाघरों में मौजूद इन फिल्मों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। तो चलिए देखते हैं किसने कितना कमाया...बुधवार को 'टॉक्सिक' ने कितनी की कमाई? साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए आज पांच दिन हो गए हैं। इस मूवी को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त बज बना हुआ था। 'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन से इसके कलेक्शन ...