नई दिल्ली, मार्च 29 -- IMD Rain Alert, Weather Update 29 March: उत्तर पश्चिम भारत में अभी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसमें आज और कल (30 मार्च) को सबसे ज्यादा बारिश होगी। कश्मीर घाटी में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा, 29-30 मार्च को उत्तर पश्चिमी भारत में और 30-31 मार्च के दौरान मध्य भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस हफ्ते के दौरान उत्तर पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 30 मार्च से एक अप्रैल के बीच उत्तर पूर्वी भारत में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इस हफ्ते के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। अधिकतम तापमानकी सीमा में रह...