Weather Update: पूर्वी यूपी में 12 दिन लेट मानसून, 3 दिन आसमान से बरसेगी आग; फिर बदलेगा मौसम
संवाददाता, जून 24 -- UP Weather Update : पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून 12 दिन लेट हो गया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मानसून पूर्वी यूपी में 12 दिन की देरी से 28 जून के आसपास प्रवेश कर सकता है। वैसे जिस समय बादल गरजने चाहिए उस समय सूरज आग बरसा रहा है। इसकी वजह बिहार में अटका मानसून रहा है। हालांकि अब बिहार में ठहरे मानसून में हलचल शुरू हो गई है और दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे सरक रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार तक हीटवेव का असर रहेगा। शनिवार की शाम से बादल छा सकते हैं। रविवार के बाद मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंचने की संभावना बन रही है। उधर, मानसून में देरी से दिन में सूरज की किरणें आग बरसा रही हैं। गोरखपुर में सोमवार को हुई हल्की बारिश का असर मंगलवार को नहीं दिखा। मंगलवार को गर्मी से लोग बेहाल दिखे। बुधवार से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.